जयमाला पर दूल्हे ने दुल्हन को किया KISS, फिर खूब चले लाठी-डंडे

Bhupendra Gupta
4 Min Read
हापुड़- जयमाला के दौरान हुआ बबाल

डिजिटल डेस्क
यूपी के हापुड़ से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसके बारे में सुनकर ना हंसा जा रहा है ना रोया जा रहा है। मामला हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला अशोकनगर का है। यहां एक शादी समारोह चल रहा था। सजधज कर बारात आई। घारातियों ने फूल-माला के साथ बारातियों का स्वागत किया। डीजे की धुन पन नाच गाना हुआ। महिलाओं ने मंगल गीत आए और फिर शादी की रस्में शुरू हुईं। हर तरफ खुशी का महौल था। बाराती-घाराती मिलकर स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठा रहे थे। कुछ लोग फोटोबाजी कर रहे थे तो कुछ गानों पर थिरक रहे थे।

जयमाला के समय दुल्हे ने की गंदी हरकत

अब जयमाला की बारी थी। दूल्हा पहले स्टेज पर गया और दुल्हन का बेसब्री से इंतजार करने लगा। इसके बाद दुल्हन भी हाथ में जयमाला लिए स्टेज की तरफ बढ़ी। दूल्हे ने हाथ बढ़ाया और दुल्हन को सहारा देकर स्टेज पर ले गया। नीचे खड़े सभी लोग मोबाइल से फोटोग्राफी कर रहे थे। लड़कियां रील बना रही थीं। दूल्हा-दुल्हन दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाया।
इसके बाद दूल्हे ने कुछ ऐसा किया कि घाराती नाराज हो गए। देखते ही देखते वहां का पूरा माहौल बदल गया। खुशी का माहौल गम में बदल गया। भागादौड़ी मच गई। घारातियों ने बारातियों की पिटाई शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि बारात बेरंग ही लौट गई। घाराती और बाराती दोनों थाने पहुंच गए। चलिए बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है।
दरअसल, हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला अशोकनगर में दुल्हन को जयमाला पहनाने के बाद दूल्हे ने स्टेज पर सबके सामने उसे किस कर दिया। यह देखकर घाराती बिफर पड़े। उनकी नजरों में यह गंदी हरकत है। उनका मानना है कि हमारे यहां यह सब नहीं चलता है। दुनियां वालों के सामने हमारी नाक कटा दी। ऐसी हरकत करने की दूल्हे की हिम्मत कैसे हुई। बस फिर क्या दोनों ही पक्षों में बहस हुई और फिर शादी का मंडप युद्ध का मैदान बन गया।

दोनों पक्षों में हुई पत्थरबाजी

मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इस भगदड़ में कम से कम आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दूल्हे पक्ष के लोगों ने भी लाठी, डंडों, सरिया से हमला बोल दिया। दुल्हन पक्ष के लगभग सात लोग घायल हैं। मारपीट की खबर सुन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दोनों पक्ष को लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद बारात बेरंग लौट गई।

दुल्हन के पिता ने बताई पूरी बात

घटना के बारे में दूल्हे कि पिता ने बताया कि दो बेटियों की एक साथ शादी होनी थी। बड़ी बेटी की शादी सकुशल संपन्न हो गई मगर दूसरी बेटी की शादी के समय बवाल हो गया। दूल्हे ने गंदी हरकत कर दी थी। बारात के लौटने के बाद उसी लड़के से बाद में शादी कराई गई। किसी पक्ष में मामले में तहरीर नहीं दी है। हालांकि पुलिस ने शांती भंग करने के लिए कुछ लोगों के खिलाफ काटा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!