रिपोर्ट- बृजेश प्रजापति
बंगरा (झांसी)- अंग्रेजी हुकूमत द्वारा बनाए गए कानून खत्म हो गए हैं और नए कानून नीति लागू हो गई है। जुक्त बातें उल्दन थाने पर आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने कही। उन्होंने इस अवसर पर नए आपराधिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
थाना प्रभारी ने बैठक में बताया कि अब कानून सख्त हो गए हैं और हमें कानून के दायरे में रहकर ही काम करना है। क्योंकि अब आईपीसी नहीं रही बल्कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) हो गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अंग्रेजों के बनाए हुए कानून अब खत्म हो गए हैं और हमें नए कानूनों का पालन करना है।
1 जुलाई से देश में आईपीसी, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन नए कानून – भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,और भारतीय साक्ष्य अधिनियम,लागू हो गए हैं। नए कानूनों से मुकदमे जल्दी निपटेंगे और तारीख पर तारीख के दिन खत्म हो जाएंगे। जिसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी राजेश कुमार एस के निर्देश पर जिले के पुलिस पदाधिकारियों को लगातार प्रशिक्षण दिया गया और वे अब इन कानूनों को लागू करने के लिए प्रौद्योगिकी, क्षमता निर्माण तथा जागरूकता उत्पन्न करने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं। जिसके उपलक्ष्य में उल्दन थानाध्यक्ष सुरेश कुमार के द्वारा सोमवार की सुबह थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में उल्दन थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि आज 1 जुलाई से पूरे भारत में लागू होने जा रहे तीन नये अपराधिक कानूनों के बारे में पुलिस कर्मियों एवं आम नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हमारे उल्दन थाना परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों के साथ ग्राम पंचायत के प्रधानों, व्यापारियों, पत्रकारों एवं किसानों को नए कानूनों के प्रति जागरूक करते हुए सभी को नए कानून को महत्वता को समझाया।आयोजन समापन पर थाना स्टाफ के द्वारा अभी आगंतुकों को भोजन करवाए गए। बैठक में डॉ सत्येंद्र सिंह, दीपक कुमार पस्तोर, बब्लू मिश्रा, रानीपुर सोसायटी अध्यक्ष बीनू प्रदीप सिंह गौर, ब्रजेश प्रजापति, एड स्वस्ति कुमार घोष, कपिल चौहान, भीम प्रताप सिंह रजपुरा, चंदन सिंह कुशवाहा, धीरेन्द्र सोनी, ब्रजकिशोर यादव, सुरेश कुमार पाण्डेय, अवध बिहारी पटेल, थाना स्टाफ में चौकी इंचार्ज बंगरा निखिल प्रताप सिंह, उप निरीक्षक नागेश सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक प्रभाकांत साहू, उपनिरीक्षक नवीन सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश, उपनिरीक्षक अंकित थामा, उपनिरीक्षक कौशल, उपनिरीक्षक रमाशंकर, हेड कांस्टेबल भगवान सिंह परिहार, कां.नेत्रपाल सिंह, रोहित प्रजापति, देवेन्द्र कुमार, सुमंत सिंह, अंकित मौर्या, रोहित पाठक, दीपेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह चौहान, संजय कुमार, विपिन शर्मा, दीपचंद्र मौर्य सहित समस्त थाना स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य सभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
